सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Glenn Maxwell gets his act together with a swashbukling innings
Written By
Last Modified: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (22:12 IST)

बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल लौटे फॉर्म में, 29 गेंदो में जड़े 59 रन, की छक्कों की बरसात

बैंगलोर के ग्लेन मैक्सवेल लौटे फॉर्म में, 29 गेंदो में जड़े 59 रन, की छक्कों की बरसात - Glenn Maxwell gets his act together with a swashbukling innings
लंबे समय से बुरे फॉर्म से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल आखिरकार लखनऊ से चल रहे मुकाबले में फॉर्म में वापस लौट आए। ग्लेन मैक्सवेल कुछ समय से बुरे फॉर्म और खराब फिटनेस के साथ जूझ रहे थे। लेकिन आज उन्होंने एक कमाल की पारी खेलकर अपना फॉर्म वापस पा लिया।

ग्लेन मैक्सवेल ने छक्कों की बरसात सी कर दी और 6 छक्कों से बैंगलोर के फैंस को रोमांचित किया। अपनी पारी में उन्होंने 3 चौके भी लगाए। ग्लेन मैक्सवेल जबसे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में आए हैं वह अब तक 30 पारियों में 35 की औसत और 155 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बना चुके हैं। इसमें 8 अर्धशतक शामिल हैं। 
ये भी पढ़ें
1 विकेट से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स को किया शर्मसार, चेस कर डाला 213 रनों का लक्ष्य