सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Dhoni Review system trends on twitter after Mahi reviews straight away
Written By
Last Modified: शनिवार, 8 अप्रैल 2023 (22:04 IST)

धोनी रिव्यू सिस्टम, कैमरून ग्रीन का कैच लेने पर धोनी ने फिर मनवाया लोहा (Video)

IPL 2023
वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपनी कप्तानी का लोहा मनवा लिया। विकेट के पीछे तैनात महेंद्र सिंह धोनी ने जब कैमरून ग्रीन का कैच लिया तो अंपायर ने नॉट आउट दिया। इस पर महेंद्र सिंह धोनी ने बेहिचक रिव्यू ले लिया।

रीप्ले में दिखाया गया कि बल्ले ने गेंद का किनारा लिया है। अंपायर को फैसला बदलना पड़ा और यह एक बार फिर साबित हो गया कि महेंद्र सिंह धोनी  का रिकॉर्ड डिसीजन रिव्यू सिस्टम में शत प्रतिशत है। या यूं कहे कि इसे डिसीजन रिव्यू सिस्टम  ना कहके धोनी रिव्यू सिस्टम ही कहना चाहिए।