Hanuman Chalisa
✕

डेविड वॉर्नर स्तब्ध हैं लेकिन हमें कड़ा फैसला करना था : टॉम मूडी

Updated: रविवार, 2 मई 2021 (17:41 IST)
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद के क्रिकेट निदेशक टॉम मूडी ने कहा कि टीम की अंतिम एकादश से बाहर किए जाने से डेविड वॉर्नर स्तब्ध और निराश हैं, लेकिन इस कड़े फैसले का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि किसी को तो बाहर करना था और यह वे थे।

वॉर्नर की अगुआई में सनराइजर्स ने मौजूदा सत्र में छह में से पांच मैच गंवाए हैं और वह भी अच्छी फॉर्म में नहीं हैं जिसके बाद टीम की जिम्मेदारी केन विलियमसन को सौंपी गई है। वॉर्नर के आईपीएल करियर में यह पहला मौका है जब खराब फॉर्म के कारण किसी फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से बाहर किया है।

मूडी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले स्टार स्पोर्ट्स से कहा, हमें कड़ा फैसला करना था, किसी को टीम से बाहर होना था और दुर्भाग्य से यह वे थे। वे स्तब्ध और निराश हैं। कोई भी निराश होगा। वॉर्नर और मूडी के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं विशेषकर मनीष पांडे को अंतिम एकादश से बाहर किए जाने के फैसले की बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज द्वारा आलोचना किए जाने के बाद।

मूडी ने कहा, उन्‍हें इस तर्क को स्वीकार करना होगा कि हम फ्रेंचाइजी के नजरिए से क्या हासिल करना चाहते हैं। मुझे नहीं लगता कि अतीत में जो हुआ वह अधिक मायने रखता है और पिछले 24 से 48 घंटे में हमने कुछ अहम बदलाव किए हैं।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख