dharma sangrah
✕

प्रतिभा खोज प्रमुख के रूप में Delhi capitals से जुड़े सबा करीम

Updated: रविवार, 2 मई 2021 (17:40 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और राष्ट्रीय चयनकर्ता सबा करीम को रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग टीम दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिभा खोज प्रमुख नियुक्त किया गया। सबा जनवरी तक भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक थे।

ALSO READ: IPL 2021 : मार्क टेलर बोले- स्मिथ का आईपीएल में रूकना आश्चर्यचकित करने वाला...
 
सबा ने भारत की ओर से 34 वनडे और 1 टेस्ट मैच खेला जिसके बाद आंख में चोट के कारण उनका करियर खत्म हो गया। सबा ने अपनी नई नियुक्ति के संदर्भ में कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के प्रतिभा खोज अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका शुरू करने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।
 
उन्होंने कहा कि वर्षों से आईपीएल से इतने सारे प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आए हैं और विश्वस्तरीय मुकाबले देखने को मिलते हैं। दिल्ली कैपिटल्स काम करने के लिए रोमांचक टीम है और मैं उन्हें उनकी प्रगति में मदद करने के लिए उत्सुक हूं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अब 'तीसरी आंख', 80 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

अगला लेख