ramcharitmanas

IPL 13: अश्विन ने फिंच को क्यों दी चेतावनी, जानिए कारण

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (14:27 IST)
दुबई। भारत और दिल्ली कैपिटल्स के ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैच में आरोन फिंच को रनआउट से बख्शने के बारे में कहा कि यह उन्हें पहली और आखिरी चेतावनी थी और भविष्य में अगर वे क्रीज से बहुत बाहर निकलते हैं तो रनआउट के लिए उन्हें दोषी नहीं ठहराया जाए।
ALSO READ: आर अश्विन ने नहीं की मांकड़िग, आशचर्य में डूबे दर्शक (वीडियो)
दिल्ली के खिलाफ सोमवार को आईपीएल के मैच में आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिंच क्रीज से काफी बाहर थे लेकिन अश्विन ने गिल्लियां बिखेरने की बजाय उन्हें बस चेतावनी दी। अश्विन ने ट्विटर पर लिखा कि मैं साफ कर देना चाहता हूं कि 2020 के लिए पहली और आखिरी चेतावनी। मैं आधिकारिक रूप से कह रहा हूं और बाद में मुझे दोषी मत ठहराना। वैसे आरोन फिंच और मैं अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में दिल्ली के कोच रिकी पोंटिंग और फिंच को टैग किया है। 
 
पिछले साल आईपीएल में अश्विन विवादों के घेरे में आ गए थे, जब उन्होंने जोस बटलर को इस तरह आउट किया था। कई क्रिकेटरों ने इसे खेलभावना के विपरीत बताया था। अश्विन जब किंग्स इलेवन पंजाब से दिल्ली टीम में आए, तब पोंटिंग ने कहा था कि वे अश्विन को इस तरह से बल्लेबाज को आउट नहीं करने देंगे। पोंटिंग और अश्विन ने यूएई में इस पर बात भी की। अश्विन ने जब फिंच को चेतावनी देकर छोड़ दिया तो पोंटिंग मुस्कुराते नजर आए। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

UP News : ग्रामीण सड़कों की बदलेगी सूरत, अक्टूबर से बड़े स्तर पर शुरू होगा सड़क मरम्मत अभियान, पेयजल योजनाओं के बाद होंगी सड़कें दुरुस्त

UP Textile Conclave 2026 : यूपी में बड़े निवेश के लिए उद्योग जगत उत्साहित, रामकी समूह के चेयरमैन ने CM योगी की नीतियों को सराहा

बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी: मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

योगी सरकार की नीतियों से वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर : सचान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा, वेस्ट मैनेजमेंट सहित कई विषयों पर हुआ मंथन

अगला लेख