Daily Horoscope
✕

भारत में धोनी की लोकप्रियता तेंदुलकर और कोहली को भी पीछे छोड़ गई : गावस्कर

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (18:24 IST)
File Photo 
अबु धाबी। दिग्गज सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने शनिवार को कहा कि 2 बार के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की भारत में लोकप्रियता सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विराट कोहली (Virat Kohli) को भी पीछे छोड़ गई है। पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर 13वें इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की कमेंट्री के लिए यूएई (UAE) में हैं।

धोनी ने पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 2019 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के बाद पहली बार कोई प्रतिस्पर्धी मैच खेला।

आईपीएल के उदघाटन मैच से पूर्व गावस्कर ने कहा, धोनी रांची से आए हैं, जहां बहुत क्रिकेट संस्कृति नहीं है, इसलिए पूरा भारत उन्हें चाहता है।

तेंदुलकर को चाहने वाले मुंबई और कोलकाता में तो कोहली को चाहने वाले दिल्ली और बेंगलुरु में अधिक मिलेंगे, लेकिन धोनी के प्रशंसक पूरे भारत में हैं।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख