Hanuman Chalisa
✕

IPL 2020 : सौरव गांगुली ने कहा- 'बायो बबल' मानसिक रूप से कठिन, IPL की सफलता पर खिलाड़ियों को दिया धन्यवाद

Updated: बुधवार, 11 नवंबर 2020 (16:34 IST)
दुबई। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता के लिए खिलाड़ियों को धन्यवाद देते हुए बुधवार को कहा कि लीग के दौरान जैव सुरक्षित माहौल में रहना मानसिक रूप से कठिन था। आईपीएल का समापन कल फाइनल के साथ हो गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराकर पांचवां खिताब जीता।

गांगुली ने ट्वीट किया,बीसीसीआई और तमाम पदाधिकारियों के साथ मैं निजी तौर पर आईपीएल टीम के सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने बायो बबल में रहकर इस टूर्नामेंट को सफल बनाया। यह मानसिक रूप से कठिन था और आपकी प्रतिबद्धता ने ही भारतीय क्रिकेट को यहां तक पहुंचाया।

कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी के कारण आईपीएल अप्रैल मई की बजाय अक्टूबर नवंबर में यूएई में खेला गया। बीसीसीआई कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, सौरव गांगुली और जय शाह के मार्गदर्शन में आईपीएल के सफल आयोजन के लिए बधाई।
इस तरह के चुनौतीपूर्ण समय में सबसे सफल आईपीएल का आयोजन हुआ। सभी क्रिकेटप्रेमियों को धन्यवाद। हमें आपकी कमी खली। उम्मीद है कि आपका शोर आईपीएल 2021 में मैदान में फिर सुनाई देगा।(भाषा)

Show comments

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख