शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2020
  3. आईपीएल न्यूज़
  4. Rohit Sharma does not impose his plan on bowlers
Written By
Last Modified: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (00:04 IST)

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा गेंदबाजों पर अपनी योजनाएं नहीं थोपते

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा गेंदबाजों पर अपनी योजनाएं नहीं थोपते - Rohit Sharma does not impose his plan on bowlers
शारजाह। सर्वाधिक 4 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ आईपीएल (IPL 2020) मुकाबले में रविवार को मिली 34 रनों की जीत के बाद कहा कि वह अपनी योजनाओं को अपने गेंदबाजों पर नहीं थोपते हैं।
 
आईपीएल के सबसे सफल कप्तान रोहित ने कहा, 'विकेट अच्छा था, लेकिन यह थोड़ा धीमा था। इसलिए 200 के पार स्कोर खड़ा करना एक शानदार प्रयास था। हमारे मन में कोई स्कोर नहीं चल रहा था। हम अपने गेंदबाजों पर भरोसा करते हैं और यही उन्होंने किया। खिलाड़ियों ने स्कोर बोर्ड को गतिमान बनाने में बढ़िया प्रयास किया। हम मध्य क्रम की लाइनअप मैच के दौरान स्थिति के हिसाब से तय करते हैं।'
 
उन्होंने कहा, 'तीन आक्रामक बल्लेबाजों का होना सुखद था। क्रुणाल ने आज अपना महत्व दिखा दिया। मैं गेंदबाजों पर अपनी योजनाएं नहीं थोपता हूं। मैं उनसे उनकी योजनाओं को समझता हूं और उसके हिसाब से फील्डिंग लगाता हूं। योजना के मुताबिक गेंदबाजों को प्रदर्शन करते देखना सुखद है।'
 
'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजे गए मुंबई के ट्रेंट बोल्ट ने कहा, 'हमने इस विकेट पर थोड़ा बहुत क्रिकेट खेलते हुए देखा था। यह मैदान छोटा है और मुझे लगता है कि हमने अच्छा खेल दिखाया और हमें पता था कि क्या करना है। खिलाड़ियों ने बोर्ड पर 200 रन टांगने के लिए अच्छा प्रयास किया, जिससे हमारे पास गेंदबाजी में करने के लिए काफी कुछ बचा था। मैं धीमी गेंदबाजी के लिए नहीं जाना जाता हूं। मैं हमेशा गेंदों को स्विंग कराने का प्रयास करता हूं। आपको हमेशा खुद पर भरोसा रखना होता है। मैं विलियम्सन को अभ्यास सत्र के दौरान कई बार आउट नहीं कर पाया था लेकिन आज उन्हें ऑउट करना सुखद था और उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण था मैच जीतना।'
 
बोल्ट ने कहा, 'बहुत सी चीजों की कोशिश करना और चीजों को कठिन बना देने के बीच में एक पतली सी लकीर है। अगर आप अपने ताकत पर भरोसा रखते हैं तो यह एक अच्छी शुरुआत है। यह विदेशी धरती है, गर्मी भी काफी पड़ रही है लेकिन नकारात्मक विचारों को अपने से दूर करना ही महत्वपूर्ण है। आप जितना संभव हो सके उतने पॉजिटिव होना चाहते हैं और आप जो करने की कोशिश कर रहे हैं, उस पर अमल करें।'
 
ये भी पढ़ें
French Open 2020 : राफेल नडाल क्वार्टर फाइनल में, हालेप, बर्टेंस और ज्वेरेव बाहर