Daily Horoscope
✕

IPL में CSK को सुरेश रैना की कमी महसूस होगी : शेन वॉटसन

Published: गुरुवार, 10 सितम्बर 2020 (19:21 IST)
अबु धाबी। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के अनुभवी ऑलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) का कहना है कि टीम को साथी खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) की कमी खलेगी और उनकी भरपाई कर पाना मुश्किल होगा लेकिन उनकी टीम मजबूत है।
ALSO READ: CSK में सुरेश रैना की वापसी का फैसला धोनी और टीम प्रबंधन करेगा : श्रीनिवासन
चेन्नई के ऑलराउंडर रैना निजी कारणों के चलते संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक होने वाले आईपीएल (IPL-13) के 13वें सत्र से हट गए थे। रैना हालांकि गत 21 अगस्त को टीम के साथ यूएई आए थे लेकिन कुछ दिनों बाद वह निजी कारणों का हवाला देकर स्वदेश लौट गए थे। रैना के बाद टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी निजी कारणों के चलते आईपीएल के इस सत्र से हटने का फैसला किया था।
ALSO READ: IPL 2020 : ...तो क्या सुरेश रैना की आईपीएल छोड़ने की यह वजह थी
वॉटसन ने नबील हाशमी के यूट्यूब कार्यक्रम में कहा, 'हमें रैना और हरभजन की अनुपस्थिति से पार पाना होगा। लेकिन चेन्नई के लिए राहत भी बात यह है कि वह भी अन्य टीमों की तरह मजबूत है। रैना की भरपाई करना मुश्किल है, आप ऐसा नहीं कर सकते।'
ALSO READ: चेन्नई सुपर किंग्स के साथ समाप्त हो चुका है सुरेश रैना का सफर?
उन्होंने कहा, वह आईपीएल के ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाए हैं। आईपीएल के इतिहास में रैना ने सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। रैना की कमी वाकई खलेगी। यूएई का वातावरण गर्म है और ऐसे में पिच काफी सूखी होगी, जहां गेंद टर्न होगी। रैना स्पिन को बेहतर तरीके से खेलना जानते हैं।
ALSO READ: क्या IPL में CSK से मिलने वाले 12.5 करोड़ गंवाने के डर से सुरेश रैना ने फैसला बदला?
वॉटसन का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि टीम में रैना की कमी खलेगी लेकिन उनकी अनुपस्थिति में मुरली विजय और पीयूष चावला जैसे बेहतरीन खिलाड़ियों को ज्यादा अवसर मिलेंगे।
 
वॉटसन ने कहा, इसमें कोई शक नहीं कि रैना का टूर्नामेंट से हटना हमारे लिए काफी नुकसान भरा है लेकिन हमारे पास टीम में मुरली विजय हैं जो बेहतरीन खिलाड़ी हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें टी-20 में ज्यादा अवसर नहीं मिले हैं लेकिन वह वाकई एक अच्छे बल्लेबाज हैं। मुरली को इस साल ज्यादा अवसर मिलने की उम्मीद है। (वार्ता) 

Show comments

सभी देखें

मंडी विवाद में फूठी कोठी बना अखाड़ा, जीतू पटवारी व्‍यापारियों के समर्थन में पहुंचे, बवाल के चलते भारी पुलिस बल तैनात

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

iOS 27 vs One UI 9 : कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

UP PCS 2025 : प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम रद्द, हाईकोर्ट ने नए सिरे से मेरिट लिस्ट बनाने का दिया आदेश

अगला लेख