dharma sangrah
✕

MS Dhoni 2 अंक मिलने से खुश, कहा- IPL-13 में मैच जीतते रहो, अंक तालिका हो जाएगी ठीक

Updated: बुधवार, 14 अक्टूबर 2020 (01:24 IST)
दुबई। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-13) के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पर मिली 20 रन की जीत के बाद कहा कि यह मुकाबला अच्छा रहा और अंत में 2 अंक मिलने से खुश हूं। उन्होंने कहा कि हम मैच जीतते रहेंगे तो अंक तालिका अपने आप ठीक हो जाएगी।
ALSO READ: IPL-13 में 'सर जडेजा' का कमाल, जीत की राह पर लौटे 'धोनी के धुरंधर'
धोनी ने कहा, मुझे लगता है कि मायने यह रखता है कि आपको दो अंक मिले। आज हमने अच्छा किया, यह एक मैच था जो ‘परफेक्ट’ के करीब था। एक दो ओवर थोड़े बेहतर हो सकते थे लेकिन यह मैच अच्छा रहा। हम काफी सुधार कर सकते हैं, लेकिन हम अभी ठीक हैं। आप मैच जीतते रहो तो अंक तालिका भी ठीक हो जाएगी। अंक तालिका को देखने का कोई मतलब नहीं, लेकिन हम फिर देखेंगे कि हम किसमें सुधार कर सकते हैं। अहम यह है कि किसी भी चीज को छुपाओ नहीं क्योंकि आपने मैच जीता है।
ALSO READ: IPL-13 में फ्लॉप रहने के बाद भी MS Dhoni का जलवा, Online Survey में ‘टी 20 किंग’ घोषित
उन्होंने कहा, मैं आमतौर पर पहले 6 ओवर के हिसाब से स्कोर का आकलन करता हूं। काफी कुछ तेज गेंदबाजों पर निर्भर था। हमें रणनीति के अच्छी तरह से कार्यान्वयन की जरूरत थी और उन्होंने ऐसा किया।
 
धोनी ने कहा, सैम कुरेन हमारे लिए पूर्ण क्रिकेटर हैं और आपको ऐसे ऑल राउंडर की जरूरत होती है। वह गेंद को अच्छी तरह स्ट्राइक करते हैं, वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में खेल सकते हैं और वह स्पिनरों को बखूबी खेलते हैं। अगर आपको लय चाहिए तो वह हमें 15 से 45 रन दे सकते हैं। मुझे लगता है कि जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, वह डेथ गेंदबाजी से और सहज हो जाएंगे।
ALSO READ: IPL-13 : जीत की पटरी पर लौटी धोनी की 'चेन्नई एक्सप्रेस', हैदराबाद को दी 20 रनों से शिकस्त
'मैन ऑफ द मैच' रवींद्र जडेजा को चुना गया, जिन्होंने 10 गेंद में दो चौके और 1 छक्के से नाबाद 25 रन बनाने के बाद एक विकेट झटका और 2 शानदार कैच लपके। उन्होंने कहा, मैं खुश हूं, जब टीम दबाव में होती है और आप गेंद और बल्ले से प्रदर्शन करते हो तो आप खुशी महसूस करते हो।
 
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने कहा, विकेट थोड़ा धीमा था, हम लक्ष्य का पीछा करने में लय नहीं पकड़ सके। अतिरिक्त बल्लेबाज को नहीं रखना गलती हुई लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है, आप हमेशा जीत नहीं सकते।

Show comments

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख