सम्बंधित जानकारी
- IPL-12 : धोनी के धुरंधरों से होगा सनराइजर्स हैदराबाद का सामना
- ईश सोढ़ी ने की धोनी की तारीफ, माही की इस काबिलियत के हैं कायल
- धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी का 'हीरा' क्यों आज सबसे ज्यादा खुश है?
- KKR के कोच कैलिस की दलील, हमारे खिलाड़ी 9 दिन में 5 मैच खेलकर थक गए
- फर्जीवाड़े मामले में माखनलाल चतुर्वेदी विवि के पूर्व कुलपति बीके कुठियाला पर FIR दर्ज
ब्रावो को धोनी की बेटी जीवा ने सिखाई यह बात
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बाजी एक बार फिर से माही की चेन्नई ने बाजी मारी। सोमवार को ईडन गार्डन्स पर सीएसके ने केकेआर को 5 विकेट से मात दी और पहले से शीर्ष पर मौजूद चेन्नई ने आठ मैचों में सातवीं जीत हासिल की। इस मैच के बाद धोनी की प्यारी बेटी जीवा के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। (फोटो सौजन्य- इंस्टाग्राम)
यही नहीं चेन्नई ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम से भी जीवा के कई वीडियो अपलोड किए हैं। इस वीडियो में पापा महेंद्र सिंह धोनी ने जीवा का हाथ थाम रखा है। इसके बाद वह इमरान ताहिर से कुछ बात कहती हुई दिखती है। यह वीडियो तब और मजेदार हो जाता है जब जीवा ड्वेन ब्रावो को कैप पहनना सिखाती हैं। नन्हीं जीवा का यह क्यूट देखिए।
इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स फैन्स ने भी जीवा के कई क्यूट वीडियो शेयर किए हैं।
