dharma sangrah
✕

IPL 2019 : रैना आईपीएल में 5,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर

Updated: रविवार, 24 मार्च 2019 (16:53 IST)
चेन्नई। भारतीय क्रिकेट टीम से काफी समय से बाहर चल रहे ऑलराउंडर सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग ट्वंटी-20 टूर्नामेंट शुरू होते ही बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है और वे लीग में 5,000 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।
 
चेन्नई के खिलाड़ी रैना ने बेंगलुरु के खिलाफ मैच में अपने 5,000 रन पूरे कर लिए और वे ऐसा करने वाले आईपीएल के पहले क्रिकेटर भी बन गए हैं। रैना को इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए केवल 15 रनों की ही जरूरत थी और उन्होंने चैपॉक स्टेडियम में खेले गए एकतरफा मैच में यह कामयाबी हासिल कर ली। रैना ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की पारी में 19 रन बनाए।
 
रैना आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। रैना के बाद इस मामले में विराट कोहली हैं जबकि तीसरे नंबर पर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा हैं। रैना के नाम अब कुल 5,004 रन हैं जबकि विराट के 4,954 रन और रोहित के नाम 4,493 रन हैं। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख