Hanuman Chalisa
✕

IPL 2019 : गांगुली बोले, रसेल का विकेट लेने वाला रबादा का यार्कर आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद

Updated: रविवार, 31 मार्च 2019 (18:50 IST)
नई दिल्ली। भारत के पूर्व कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार सौरव गांगुली ने आंद्रे रसेल का विकेट उखाड़ने वाले कैसिगो रबादा की यार्कर गेंद को 'आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ' गेंद करार दिया।
 
शनिवार को दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए महज 11 रनों की जरूरत थी। केकेआर ने इसके लिए शानदार लय में चल रहे रसेल को बल्लेबाजी के लिए उतारा, जो रबादा की अंदर आती यार्कर पर बोल्ड हो गए।
 
गांगुली ने आईपीएलटी-20 डॉट काम से कहा कि कैसिगो रबादा का सुपर ओवर और खासकर उन्होंने आंद्रे रसेल को जिस गेंद पर बोल्ड किया, वह शायद आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ गेंद होगी। आंद्रे रसेल को इस तरह की गेंदबाजी करना अविश्वसनीय है।
 
रबादा की शानदार गेंदबाजी से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के इतिहास में सुपर ओवर में अपने सबसे कम स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए 3 रन से जीत दर्ज की। गांगुली ने कहा कि इस टीम को जीत की जरूरत थी। पिछले साल इस टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। यह एक युवा टीम है। इस तरह की जीत से आत्मविश्वास बढ़ता है।
 
गांगुली ने महज 1 रन से शतक बनाने से चूकने वाले दिल्ली के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से वह 99 रन पर आउट हो गया और मुझे उसके लिए बुरा महसूस हो रहा है। मुझे लगता है कि आईपीएल और खेल के सभी प्रारूपों में वह कई शतकीय पारी खेलेगा। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख