Hanuman Chalisa
✕

ऋषभ पंत की तूफानी पारी में चौकों-छक्कों की बरसात, दिमाग में घूम रही थी यह बात

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (17:30 IST)
जयपुर। विश्व कप टीम के लिए नहीं चुने गए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि चयन का मसला उनके जेहन में घूम रहा था। पंत ने 36 गेंद में 78 रन बनाकर दिल्ली को राजस्थान रायल्स पर छह विकेट से जीत दिलाई। उन्होंने अपनी तूफानी पारी में छह चौके और चार छक्के लगाए। 
 
मैच के बाद उसने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। टीम की जीत में योगदान देना अच्छा लगता है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा लेकिन चयन का ख्याल मेरे दिमाग में लगातार था।' भारत की विश्व कप टीम में दिनेश कार्तिक को पंत पर तरजीह दी गई है। 
 
उन्होंने कहा कि मैने अपने खेल पर फोकस किया और इसका फायदा मिला। विकेट अच्छा था और मैने इसका फायदा उठाया। हमारी टीम में सभी को अपनी भूमिका पता है और सहयोगी स्टाफ बताता भी रहता है।
 
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह पिच से खुश हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाहर पिचें अच्छी मिल रही है। हमें ऐसी पिचों पर खेलना पसंद है जहां गेंद उछलकर बल्ले पर आती हो। पॉवरप्ले में शिखर ने हमें अच्छी शुरूआत दिलाई।
 
वहीं रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा, 'यह टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ विकेट थी। शिखर ने बेहतरीन पारी खेली और पंत काफी दमदार लड़का है। क्रिस मौरिस और कागिसो रबाडा की गेंदबाजी भी अच्छी रही। हमें 200 रन बनाने चाहिए थे।'

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख