Hanuman Chalisa
✕

ऋषभ पंत के लिए बेहद खास था यह पल, छक्का लगाकर दिलाई जीत, खुशी से झूम उठे गांगुली

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (12:56 IST)
जयपुर। ऋषभ पंत ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स पर छह विकेट से मिली जीत के बाद जब सौरव गांगुली ने उन्हें उठाया तो उन्हें बहुत खास महसूस हुआ। पंत ने 78 रन की पारी खेली और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। उसके बाद भारत के पूर्व कप्तान गांगुली ने मैदान पर जाकर उन्हें उठा लिया।
 
मैच के बाद अपने साथी खिलाड़ी पृथ्वी शाह से बातचीत में पंत ने कहा, 'मैच खत्म होने के बाद बाहर आने पर हर कोई प्यार बरसा रहा था। सौरव सर ने जब मुझे उठाया तो वह पल खास था। वह अलग ही अनुभव था।' 
 
उन्होंने कहा, 'हम टीम के लिए बड़े मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाने की बात करते हैं और जब ऐसा कर पाते हैं तो बहुत खास लगता है।' अपनी पारी के बारे में उन्होंने कहा, 'यह अद्भुत अहसास है खासकर जब तुम मैदान पर थे। हमें पता था कि हम फिनिश कर लेंगे।'  
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख