Daily Horoscope
✕

जानिए, IPL चैम्पियन बनने पर मुंबई और उपविजेता चेन्नई को कितने करोड़ रुपए मिले

Updated: सोमवार, 13 मई 2019 (02:27 IST)
हैदराबाद। मुंबई इंडियंस ने रविवार रात चेन्नई सुपरकिंग्स को 1 रन से हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता। 2013, 2015 और 2017 की चैम्पियन रही मुंबई को आईपीएल 2019 में चैम्पियन बनने पर बीसीसीआई की तरफ से 20 करोड़ रुपए का नकद ईनाम मिला।
 
आईपीएल 12 में तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स को उपविजेता से ही संतोष करना पड़ा। रनर्सअप बनने पर धोनी की टीम को 12 करोड़ 50 लाख रुपए का पुरस्कार मिला।
 
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को 'ऑरेंज केप' के साथ 10 लाख रुपए मिले। चूंकि विश्व कप की तैयारी के सिलसिले में वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया लौट चुके हैं, लिजाजा उनका यह पुरस्कार टीम मेंटर वीवीएस लक्ष्मण ने ग्रहण किया।
 
आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेकर 'पर्पल केप' चेन्नई सुपर किंग्स के इमरान ताहिर ने पहनी। उन्हें भी 10 लाख रुपए का पुरस्कार मिला। मुंबई इंडियंस के हार्दिक पांड्‍या को 17 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक (10 लाख रुपए), मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड को परफेक्ट कैच (10 लाख रुपए), कोलकाता नाइटराइडर्स के शुभम गिल को उभरते क्रिकेटर का पुरस्कार (10 लाख रुपए), दिया गया।
 
राहुल चाहर को ड्रीम इलेवन का पुरस्कार (10 लाख रुपए), आंद्रे रसेल को हेयरिंग रन स्टाइल का पुरस्कार (10 लाख रुपए) और केएल राहुल को स्टाइलिश प्लेयर का 10 लाख रुपए का ईनाम मिला।
 
बीसीसीआई ने हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ग्राउंड कमेटी, जिसने आईपीएल फाइनल के लिए बेहतरीन मैदान तैयार किया, उसे 25 लाख रुपए दिए।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख