Hanuman Chalisa

IPL 2019 : डेल स्टेन आरसीबी से जुड़ेंगे, नाथन कुल्टर नील की जगह लेंगे

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (18:01 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम में ऑस्ट्रेलिया के चोटिल तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नील की जगह लेंगे। स्टेन के टीम के साथ जुड़ने से इंडियन प्रीमियर लीग की तालिका में आखिरी स्थान पर काबिज इस टीम की गेंदबाजी इकाई को बल मिलेगा।
 
ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के मुताबिक स्टेन पीठ की चोट से उबर रहे कुल्टर नील की जगह लेंगे। आईपीएल की पिछली 2 नीलामियों में डेन स्टेन के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। उन्होंने आईपीएल में पिछली बार गुजरात लॉयंस के लिए 2016 में खेला था। वे 2008 से 2010 तक आरसीबी टीम का हिस्सा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने 27 विकेट लिए थे।
 
आरसीबी को मौजूदा सत्र में अपनी पहली जीत का इंतजार है। लगातार 6 मैचों में हार का सामना करने वाली विराट कोहली की नेतृत्व वाली यह टीम शनिवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैदान में उतरेगी। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख