sundarkand
✕

चेन्नई सुपर किंग्स को एक और झटका, डेविड विली आईपीएल से हटे

Updated: शनिवार, 30 मार्च 2019 (16:25 IST)
चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के आलराउंडर डेविड विली निजी कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग से हट गए हैं। 
 
सुपरकिंग्स की तरफ से 2018 में तीन मैच खेलने वाले इंग्लैंड के क्रिकेटर विली ने यार्कशर काउंटी क्रिकेट क्लब वेबसाइट से कहा, 'दुर्भाग्यवश कुछ पारिवारिक कारणों से मुझे आईपीएल से हटना पड़ रहा है।'
 
उन्होंने कहा कि हमारा दूसरा बच्चा होने वाला है और मेरी पत्नी को थोड़ी परेशानी है इसलिए मुझे यह सुनिश्चित करना होगा वह पूरी तरह से ठीक रहे।
 
विली ने कहा कि चेन्नई ने उन्हें पूरा सहयोग और समर्थन दिया और आईपीएल से हटने का फैसला करना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि यार्कशर की तरफ चेन्नई का रवैया भी बेहद सहयोगपूर्ण रहा। यह आसान फैसला नहीं था लेकिन यह सही फैसला है।
 
इस बीच चेन्नई के एक अधिकारी ने कहा कि विली ने आईपीएल से हटने के अपने फैसले के बारे में उन्हें सूचित नहीं किया है।
 
तीन बार के चैंपियन चेन्नई को शुरू में ही तब झटका लगा जब दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से हट गए थे। उनकी जगह पर अभी तक किसी अन्य खिलाड़ी को नहीं लिया गया है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख