सम्बंधित जानकारी
- IPL 2019 : रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने आरसीबी को हराकर आईपीएल में दर्ज की पहली जीत
- IPL 2019 : आईपीएल के ये सितारे, टीम इंडिया में आते-आते रह गए किनारे
- IPL 2019 : आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई वाले खिलाड़ियों में धोनी नंबर 1
- IPL 2019 : चेन्नई सुपरकिंग्स की जीत में चमके ब्रावो और वॉटसन
- IPL 2019 : करोड़ों में खरीदे विदेशी खिलाड़ियों को धोनी ने बाहर बैठाया, माही की चाल समझ से परे
IPL 2019 : रॉबिन उथप्पा ने कहा, धीमे विकेट ठीक लेकिन रैंक टर्नर टी 20 के लिए नहीं
नई दिल्ली। कोलकाता नाइटराइडर्स के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने कहा कि धीमे विकेट ठीक हैं लेकिन आईपीएल के पहले मैच की तरह रैंक टर्नर पिच टी-20 क्रिकेट में नहीं चलेगी।
आईपीएल के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 70 रन बनाकर आउट हो गई जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को भी लक्ष्य हासिल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह पूछने पर कि क्या धीमे विकेट से उन्हें कोई परेशानी नहीं है? उथप्पा ने कहा कि यह प्रारूप ही ऐसा है कि उन्मुक्त अंदाज में रन बनाना अच्छा रहता है।
उन्होंने कहा कि रन नहीं बनना दर्शकों के लिए अच्छा नहीं है। टी-20 क्रिकेट मनोरंजन के लिए है। यह प्रतिस्पर्धी है लेकिन आपको बराबर संतुलन रखना चाहिए। धीमे विकेट ठीक हैं लेकिन रैंक टर्नर नहीं जैसा चेन्नई में था। उथप्पा ने कहा कि उम्मीद है कि यहां पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। लोग चौके-छक्के देखने आते हैं और गेंदबाज उसे रोकने की कोशिश करते हैं। टी-20 और क्रिकेट उसी दिशा में बढ़ रहा है। (भाषा)
