shradh paksha
✕

चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा फैसला, पहले मैच की कमाई से करेंगे पुलवामा के शहीदों के परिवारों की मदद

Updated: गुरुवार, 21 मार्च 2019 (14:22 IST)
चेन्नई। चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान पर इस साल के आईपीएल के पहले मैच से होने वाली आमदनी पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए देगी। टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे।
 
आईपीएल के 12वें संस्करण में पहला मुकाबला निवर्तमान चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आगामी शनिवार को यहां के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।
 
चेन्नई सुपर किंग्स के निदेशक राकेश सिंह कहा कि टिकट बिक्री से होने वाली आमदनी पुलवामा हमले के शहीदों के परिवारों को दिया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शहीदों के परिवारों को चेक प्रदान करेंगे। आईपीएल के इस पहले मुकाबले के टिकट बिक्री शुरु होने के कुछ घंटों के भीतर ही बिक गए।'
 
गौरतलब है कि गत 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख