dharma sangrah
✕

ऋषभ पंत के खेल में युवराज सिंह की झलक : मनदीप

Updated: रविवार, 22 अप्रैल 2018 (12:35 IST)
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाज मनदीप सिंह को युवा ऋषभ पंत के छक्के जड़ने के कौशल में अनुभवी युवराज सिंह की झलक नजर आती है। आरसीबी के खिलाफ दिल्ली डेयरडेविल्स की 6 विकेट की हार के दौरान पंत ने 48 गेंदों में 85 रनों की पारी खेली। आरसीबी ने हालांकि एबी डिविलियर्स की 39 गेंदों में नाबाद 90 रनों की पारी की बदौलत आसान जीत दर्ज की।
 
 
मनदीप ने कहा कि ऋषभ शानदार हैं। जब हम बड़े हो रहे थे तो हम युवराज सिंह के बारे में बात करते थे। युवी पा आसानी से किसी से भी अधिक बड़े छक्के जड़ते थे। मुझे लगता है कि मौजूदा पीढ़ी में पंत उनमें से एक नाम है, जो उनकी (युवराज) तरह छक्के जड़ सकता है।
 
टीम के साथी डिविलियर्स के बारे में पूछने पर मनदीप ने कहा कि एबी के बारे में मैं क्या कह सकता हूं? एबी तो एबी हैं। वे कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो कोई नहीं कर सकता। मैं भाग्यशाली हूं कि उनके साथ खेल रहा हूं और उनकी सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक देखी। मैं सिर्फ इतना ही कह सकता हूं।
 
मनदीप ने हालांकि दोहराया कि आरसीबी सिर्फ कप्तान विराट कोहली या डिविलियर्स पर निर्भर नहीं है। जब आपके पास दुनिया के 2 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होते हैं तो यह स्वाभाविक है कि अन्य खिलाड़ियों को हल्के में लिया जाता है। हम उन पर अधिक निर्भर नहीं हैं लेकिन दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने के कारण आकर्षण वही होते हैं, जो स्वाभाविक है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख