dipawali
✕

कोहली का चैलेंज पीएम नरेंद्र मोदी को मंज़ूर, वीडियो करेंगे जारी

Updated: शुक्रवार, 25 मई 2018 (10:57 IST)
मशहूर हस्तियों में फिटनेस चैलेंज की चर्चा जोरों पर है। केंद्रीय मंंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने इस कैंपन की शुरूआत सोशल मीडिया के जरिए की। उन्होंने विराट कोहली, रितिक रोशन और साइना नेहवाल को चैलेंज किया। तीनों ही सेलेब ने अपने फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। लेकिन विराट एक कदम आगे बढ़ गए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को फिटनेस वीडियो के लिए चैलेंज कर दिया। इस चैलेंज को  पीएम नरेंद्र मोदी ने जल्द ही स्वीकार कर लिया । वह जल्दी ही अपना विडियो शेयर करेंगे। 
गौरतलब है कि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने मंगलवार को पुशअप्स करते हुए अपना एक विडियो ट्वीट किया था। उन्होंने इस विडियो में लोगों ने अपने 'फिटनेस मंत्र' का एक विडियो शूटकर उसे शेयर करने का आग्रह किया था। इसमें स्टार भारतीय बल्लेबाज के अलावा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने बॉलिवुड ऐक्टर ऋतिक रोशन और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को भी टैग किया था।
विराट कोहली, जो इस समय विश्व के सर्वश्रेष्ठ फिट खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, ने विडियो की शुरुआत में कहा कि मिस्टर राठौड़ का चैलेंज स्वीकार करते हैं और अपनी फेवरिट एक्सरसाइज करते हैं। कोहली ने इस दौरान 20 स्पाइडर प्लैंक किए। कोहली ने इसके बाद कहा था, 'मैं अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और महेंद्र सिंह धोनी भाई को इसके लिए चैलेंज करता हूं। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख