Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान आईपीएल में पैदा कर रहा है अड़चनें

Updated: गुरुवार, 10 मई 2018 (16:58 IST)
आईपीएल के तर्ज पर पाकिस्तान की अपनी प्रीमियर लीग है, पाकिस्तान प्रीमियर लीग। दोनों देशों के फैन्स इसे लेकर कई बार सोशल मीडिया पर उलझ जाते हैं। पर इस सीजन के खत्म होने से पहले  पाकिस्तान- इंग्लैंड के बीच श्रंखला होनी है। कुछ विदेशी खिलाड़ियों के बाहर जाने से आईपीएल का रोमांच फीका पड़ सकता है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 24 मई को लंदन में खेला जाएगा। इसको मद्देनजर रखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने 4 खिलाड़ियों को स्टैंड बाए पर रखा है। इन खिलाडि़यों के नाम हैं- बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स, मोइन अली और जोस बटलर। 
 
जोस बटलर और बेन स्टोक्स राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। वहीं मोइन अली और क्रिस वोक्स रॉयल बैंगलूरू चैलेंजर्स की तरफ से खेलते हैं। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन इस सीजन में बहुत ही खराब रहा है। ऐसे में अगर यह नाम टीम से जल्दी निकल जाते हैं तो इन फ्रेंचाइजी की प्लेऑफ में पहुंचने की रही सही उम्मीदें भी धूमिल हो जाएगीं।
 
गौरतलब है कि अपनी धरती पर सबसे मजबूत समझी जाने वाली इंग्लैंड की टीम पिछली बार पाकिस्तान से बमुश्किल टेस्ट श्रंखला 2-2 से ड्रॉ करवा पाई थी। इस कारण इस बार इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख