Hanuman Chalisa

आईपीएल में चला लेडी लक, छा गए यह बल्लेबाज

शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (09:22 IST)
आईपीएल का जादू एक बार फिर सिर चढ़कर बोल रहा है। पहले क्रिस गेल और फिर शेन वॉटसन के तूफानी शतकों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है। आईपीएल 2018 में इस वर्ष लेडी लक चलता दिखाई दे रहा है।
 
शेन वॉटसन, क्रिस गेल, विराट कोहली और रोहित शर्मा का बल्ला यहां खूब चल रहा है और उनके इस तूफानी अंदाज को निहारते हुए उनकी पत्नियों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वाइरल हो रही है।
 
सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर कहा कि शेन वॉटसन, क्रिस गेल, विराट कोहली और रोहित शर्मा। इस आईपीएल में लेडी लक कमाल कर रहा है।
 
शेन वॉटसन ने शुक्रवार को मात्र 57 गेंदों में छ छक्कों और 9 चौकों की मदद में बेहतरीन शतक जड़ा था। इस तेज पारी की बदौलत ही पुणे ने नए घर में राजस्थान रॉयल्स को करारी मात दी। उनकी पत्नी और बेटे ने इस 
पारी का जमकर लुत्फ उठाया। 
 
इससे पहले गुरुवार को गेल ने 11 छक्कों की मदद से शानदार शतकीय पारी खेलते दर्शकों को खूब मनोरंजन किया। उन्होंने यह शतक अपनी बेटी को समर्पित किया जो शुक्रवार को दो वर्ष की हो गई। गेल की इस पारी को उनकी पत्नी और बेटी ने खूब इंजॉय किया। 
 
विराट कोहली और रोहित शर्मा भले इस आईपीएल में शतक नहीं बना पाए हो लेकिन उन्होंने अपनी बेहतरीन पारियों से दर्शकों का दिल जरूर जीता है। जब उनकी टीम मैदान में होती है तो दोनों ही दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों की पत्नियां भी अकसर दर्शक दिर्घा में दिखाई देती है।  

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख