Hanuman Chalisa
✕

इस खिलाड़ी पर आईपीएल में कभी नहीं लगी बोली

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (15:08 IST)
आईपीएल में सभी खिलाडियों के लिए बोनी लगाती है और अच्छे से अच्छे खिलाड़ी को अपनी टीम में लेने के लिए फ्रेंचाइजीस उनकी बेस प्राइज से कही ज्यादा पैसा भी देती है। आईपीएल में कई खिला‍ड़ियों पर करोड़ों रुपए की बोली लगती है, लेकिन इस सबके बीच एक ऐसा खिलाड़ी भी है, जिस पर आईपीएल के इन 11 सालों में आज तक कभी बोली नहीं लगी। वह है भारतीय टीम के कप्तान रन मशीन विराट कोहली।


 
आईपीएल की शुरुआत 2008 से ही विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ कैच मैन के रूप में जुड़ गए थे। वे अनिल कुंबले और जैक कैलिस जैसे खिलाड़ियों के साथ अभ्यास करते थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ कुछ विवाद होने की वजह से विराट आईपीएल में नजर नहीं आए थे। बेंगलुरु से जुड़ने के बाद ही अगस्त 2008 में विराट का सिलेक्‍शन भारतीय टीम में हो गया था। कोहली ने श्रीलंका के साथ वनडे मैच खेला और बेहतरीन प्रदर्शन किया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से बेंगलुरु ने उन्हें रिटेन कर लिया। जिस वजह से कोहली पर आज तक बोली नहीं लगी।

आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने विराट कोहली को 17 करोड़ में रिटेन किया है। विराट इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्हें रिटेन किए जाने के एवज में हुई कटौती से ज्यादा सैलरी मिली है। कोहली 2008 से इसी टीम के लिए खेलते आ रहे हैं, लेकिन कभी अपनी टीम को ट्रॉफी नहीं दिला पाए। इस बार भी उनका यहां सपना अधूरा रह गया है।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख