Daily Horoscope
✕

पंत का 'ऑरेंज कैप' और बोल्ट का 'पर्पल कैप' पर कब्जा

Updated: गुरुवार, 3 मई 2018 (01:53 IST)
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग टी20 में 'ऑरेंज कैप' और 'पर्पल कैप' पर कब्जा जमाने की जंग दिनोंदिन बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को एक बार फिर से दो नए खिलाड़ियों के सिर पर ये कैप सजी और उन्होंने इसका जश्न मनाया। 
 
 
इस बार 'ऑरेंज कैप' और 'पर्पल कैप' पर दिल्ली डेयरडेविल्स की उस टीम के खिलाड़ियों ने अपना अधिकार जमाया, जो अंक तालिका में छठी पायदान पर काबिज है। बुधवार की रात बारिश से भीगे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने राजस्थान रॉयल्स पर 4 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की और इस मैच नायक रहे ऋषभ पंत व तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट।
ऋषभ पंत ने 29 गेंद पर 69 रनों की आतिशी पारी खेली और आईपीएल के 11वें संस्करण में 375 रन अपने नाम के आगे लिखवाकर अपना सिर 'ऑरेंज कैप' से सजाया। पंत ने अंबाती रायुडू और विराट कोहली को पीछे धकेलकर यह सम्मान हासिल किया। रायुडू के 370 और विराट कोहली के 349 रन हैं।
 
इसी तरह दिल्ली डेयरडेविल्स के ही तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने कुल 13 विकेट अपने नाम करके 'पर्पल कैप' हासिल की। बोल्ट से पीछे हैं सिद्धार्थ कौल (11 विकेट) और मयंक मार्केण्य (11 विकेट)। (वेबदुनिया न्यूज) 
 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख