Hanuman Chalisa
✕

वाशिंगटन, मन्हास ने की लेग स्पिनर मुजीब की तारीफ

Updated: शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (19:08 IST)
बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और किंग्स इलेवन पंजाब के सहायक कोच मिथुन मन्हास ने विराट कोहली का विकेट लेने के साथ शानदार गेंदबाजी करने वाले अफगानिगस्तान के युवा स्पिनर मुजीब-उर-रहमान की तारीफ की।


सुंदर ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा कि उन्हें (मुजीब) उनकी उंगली से समझ पाना या पढ़ पाना मुश्किल है लेकिन जब हम उनके खिलाफ ज्यादा मैच खेलेंगे तो फिर हर कोई उनके खिलाफ सहज रहेगा। तमिलनाडु के स्पिनर ने मुजीब की विविधता की भी तारीफ की जिनके तरकश में गुगली, ऑफ-स्पिन और कैरम गेंद शामिल है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत ही अद्भुत है। इस उम्र में इतने सारे बदलावों के साथ गेंदबाजी करने में सक्षम होना शानदार है, इसके लिए आपको उसे काफी श्रेय देना होगा।

मन्हास ने भी मुजीब की तारीफ करते हुए कहा कि वे 16-17 साल के हैं और इस उम्र के हिसाब से वे शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। वे पॉवरप्ले में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे हैं। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख