Daily Horoscope
✕

कोहली को बड़ा झटका, लगा 12 लाख रुपए का जुर्माना

Updated: गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (09:41 IST)
बेंगलुरू। रायल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बुधवार रात हुए मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
 
मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन सुपरकिंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 34 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया 
 
आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'आईपीएल की आचार संहिता के संदर्भ में न्यूनतम ओवर गति का मौजूदा सत्र का उनकी टीम का यह पहला अपराध है इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख