dharma sangrah
✕

IPL 10 : जीरो पर आउट होने पर किस पर भड़के कोहली

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (16:52 IST)
कोलकाता। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर को कोलकाता नाइटराइडर्स खिलाफ 82 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में कोहली की टीम आईपीएल इतिहास के न्यूनतम स्कोर 49 पर सिमट गई थी। कप्तान कोहली तो खाता भी नहीं खोल पाए थे।
 
कोहली नाथन कोल्टर नाइल की गेंद पर स्लिप में मनीष पांडे को कैच पकड़ाकर वापस लौटे थे। आउट होकर डगआउट में पहुंचते ही उन्होंने बल्ला और हेलमेट फेंक दिया था। उन्होंने रिजर्व अंपायर के श्रीनिवासन की तरफ इशारा कर कुछ बात कही। इसके बाद श्रीनिवासन उनके पास पहुंचे और उन्होंने विराट को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे कुछ समझने को तैयार नहीं थे।
 
कोहली ने बताया कि उनके शॉट खेलने के ठीक पहले साइड स्क्रीन के पास कोई व्यक्ति आ गया था, जिससे उनका ध्यान भंग हुआ। इसके बाद साइड स्क्रीन के पास इस बात की व्यवस्था पुख्ता कर दी गई की थी कि कोई व्यक्ति उसके आसपास नहीं फटक पाए।
 
विराट ने इस बात को मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान भी कहा था। उन्होंने कहा था कि ईडन गार्डंस की साइड स्क्रीन छोटी है और गेंदबाज जब रनअप पर आया था तभी कोई व्यक्ति वहां खड़ा हो गया था जिससे उनका ध्यान भंग हो गया था।
Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख