Daily Horoscope
✕

44 बरस के हुए तेंदुलकर, दुनिया भर से बधाइयों का तांता

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2017 (15:17 IST)
क्रिकेट के बेताज बादशाह सचिन तेंदुलकर सोमवार को 44 बरस के हो गए और दुनिया भर से सोमवार को उन्हें बधाई का सिलसिला जारी रहा। तेंदुलकर की पूर्व आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस आज शाम उनके जन्मदिन का जश्न मनाएगी।
 
भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर पर तेंदुलकर को बधाई देते कहा, 'जन्मदिन मुबारक हो पाजी। ईश्वर आपको और खुशी और शांति दे। मेरे क्रिकेट हीरो, हमेशा।' तेंदुलकर को बधाई संदेश में वीरेंद्र सहवाग ने कहा, 'ऐसे इंसान को बधाई जो भारत में समय रोकने का दम रखता था । सचिन को जन्मदिन मुबारक।' भारतीय ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने कहा कि 24 अप्रैल को 'भारतीय क्रिकेट दिवस' घोषित कर देना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, 'आपको जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई। 24 अप्रैल को भारतीय क्रिकेट दिवस घोषित हो जाना चाहिए। आपके लिए यह साल शुभ हो।' कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने लिखा, 'ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बनी रहे। जन्मदिन मुबारक हो पाज।' हरभजन सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'सचिन पाजी जन्मदिन मुबारक। खूब सारा प्यार और शुभकामनाएं। खुश रहो, तंदुरूस्त रहो।' तेज गेंदबाज उमेश यादव ने लिखा, 'खास दिन, खास व्यक्ति और खास जश्न। आपके सारे सपने और इच्छाएं पूरी हो। जन्मदिन मुबारक सचिन तेंदुलकर। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख