dipawali
✕

IPL 10 : स्टेडियम को सनराइजर्स के किले में तब्दील करना चाहते हैं : वॉर्नर

Updated: सोमवार, 1 मई 2017 (21:26 IST)
हैदराबाद। घरेलू मैदान पर खेलने के कई फायदे हैं और यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम को अपनी टीम के किले के रूप में तब्दील करना चाहते हैं। 
 
वॉर्नर ने कहा, यहां (हैदराबाद) में परिस्थितियां भिन्न होती हैं। हम इस मैदान को अपने किले में बदलने की कोशिश कर रहे हैं। प्रत्‍येक टीम अपने घरेलू मैदान पर अधिक से अधिक मैच जीतना चाहती है। 
 
उन्होंने कहा, आप जीतें या हारें आपकी मानसिकता सकारात्मक बनी रहनी चाहिए और अपने खिलाड़ियों को बेपरवाह होकर खेलने के लिए कहो। मुझे उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ी आगे के मैचों में भी अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स प्लेऑफ में जगह बनाने का प्रबल दावेदार है। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख