Dhanteras
✕

IPL 10 : जडेजा के नए अवतार पर कोहली ने लिए मजे...

Updated: बुधवार, 19 अप्रैल 2017 (19:10 IST)
आईपीएल 10 में क्रिकेट खिलाड़ी एक से बढ़कर एक लुक्स अपना रहे हैं। जहां विराट की दाढ़ी के चर्चे हो रहे हैं वहीं टीम इंडिया के सर रवींद्र जडेजा भी एक नए ही अवतार के साथ मैदान पर उतरे।

18 अप्रैल को गुजरात लॉयन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच खेला गया था। जडेजा जो अकसर कर्ली बालों और घनी दाढ़ी में दिखते थे, अब वह मूछों और डकटेल बीयर्ड स्टाइल में नजर आए। उनका हेयरस्टाइल भी बदला-बदला नजर आया। कर्ली बालों की जगह अब उन्होंने बाल स्ट्रेट करा लिए हैं। 
 
जडेजा ने अपने नए लुक का एक वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है, लेकिन मैच के बाद जिस तरह विराट और जड़ेजा की मस्ती करते हुए तस्वीर सामने आई है उससे ऐसा लग रहा है कि कोहली जड़ेजा के मजे ले रहे हैं। 
 
आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर एक तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें मैच के बाद खिलाड़ी मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली, गुजरात लॉयन्स के प्रवीण कुमार और रवींद्र जडेजा  हैं और कोहली जडेजा  की तरफ इशारा करते हुए हंस रहे हैं।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख