• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: ढाका , सोमवार, 19 मार्च 2012 (10:08 IST)

हसीना का चुनावी मुद्दा बना 'भारत से विवाद'

शेख हसीना
FILE
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि उनकी पार्टी 2014 के चुनाव में यदि फिर सत्ता में आती है तो भारत के साथ समुद्री विवाद पर विजय सुनिश्चित करने के लिए काम करेगी।

हसीना ने अपनी पार्टी की एक रैली में कहा कि म्यामां के मामले में हमें अपने पक्ष में फैसला मिला। हम आशा करते हैं कि भारत के साथ विवाद पर जब 2014 में फैसला आएगा तो हमें दूसरी जीत मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने म्यामां और भारत के साथ समुद्री विवाद को लेकन अंतररराष्ट्रीय न्यायालय में मामला दायर किया था।

उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ढाका में नए भारतीय दूत पंकज सरण ने कल कहा कि भारत द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से बांग्लादेश के साथ समुद्री विवाद का हल करना चाहता है, इसी सप्ताह में बांग्लादेश ऐसे ही विवाद में म्यामां के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण से जीत हासिल की है।

सरण ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री दीपू मोनी के साथ भेंट के बाद यह बात कही थी। (भाषा)