• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: सना , रविवार, 11 मार्च 2012 (00:04 IST)

यमन में हवाई हमले, 33 आतंकी मारे गए

यमन
FILE
यमन में हवाई हमलों में अलकायदा के 33 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। सेना पर हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ यह पहली कार्रवाई है। यह जानकारी शनिवार को स्थानीय अधिकारियों ने दी।

सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार रात किए गए हमलों में 27 संदिग्ध मारे गए और 55 घायल हुए। यमन की राजधानी के दक्षिण में स्थित अल बायदा प्रांत के पर्वतीय क्षेत्रों में किए गए इन हमलों के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हें अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने अंजाम दिया।

सूत्रों ने बताया कि हमलों में तीन गांवों को निशाना बनाया गया। आज यमन के विमानों ने दक्षिणी प्रांत आबयान में हमला किया, जिसमें छह आतंकवादी मारे गए। आबयान प्रांत में अलकायदा ने चार मार्च को सेना के एक शिविर पर हमला कर 185 सैनिकों को मार डाला था। (भाषा)