रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By डॉ. नरेन्द्र गौरहा
Last Updated :न्यूयॉर्क (भाषा) , गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (13:08 IST)

मीडिया ने खबरों को तोड़ा-मरोड़ा-पुतिन

मीडिया ने खबरों को तोड़ा-मरोड़ा-पुतिन -
रूस ने पश्चिमी मीडिया पर आरोप लगाया है कि सने जार्जिया में घटनाक्रम से संबंधित खबरों को तोड़-मरोड़कर यह दिखाने की कोशिश की उसमें रूस की गलती थी।

रूस के प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने इसका एक उदाहरण देते हुए कहा कि जब दक्षिण ओसेतिया की घटनाओं की साक्षी रही 12 साल की एक लड़की और उसकी चाची अपनी बात रख रही थीं तो अमेरिकी टेलीविजन चैनल 'फॉक्स न्यूज' के एंकर ने बार-बार टोकाटाकी की, क्योंकि वे जो बातें कह रही थीं एंकर के मन मुताबिक नहीं था।

पुतिन ने कहा कि अग्रणी चैनलों में से एक 'फॉक्स न्यूज' के साक्षात्कारकर्ता उसे लगातार टोक रहा था। हर वक्त उसने 'फॉक्स न्यूज' के एंकर ने टोकाटाकी की। रूसी प्रधानमंत्री ने कहा कि जैसे ही वह उस लड़की की बात नापसंद करता, वह उसे टोकना शुरू कर देताँ वह खाँसता, घरघराता और चीखता।

पुतिन ने 'सीएनएन' के साथ साक्षात्कार में कहा कि क्या यही सूचना देने का ईमानदारीभरा और वस्तुपरक तरीका है। क्या यह अपने देश के लोगों को सूचित करने का तरीका है। नहीं, यह कुप्रचार है।