• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: संयुक्त राष्ट्र , मंगलवार, 27 मार्च 2012 (11:24 IST)

बच्चों को सेना में भर्ती कर रहे हैं सीरियाई विद्रोही

सीरिया
सीरिया में विद्रोहियों पर राष्ट्रपति बशर अल असद के सैनिकों के खिलाफ अपनी लड़ाई में बच्चों को सेना में भर्ती करने का आरोप लगाया गया है।

संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि राधिका कुमारास्वामी ने कल संवाददाताओं से कहा कि हम लोगों को फ्री सीरियाई आर्मी में बच्चों को सैनिक के रूप में भर्ती किए जाने के आरोप की रिपोर्ट मिली है।

हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि हम लोग इसकी जांच नहीं कर पाए हैं। उल्लेखनीय है कि सेना में 16 साल से कम उम्र के बच्चों को शामिल किए जाने पर प्रतिबंध है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार राष्ट्रपति के खिलाफ संघर्ष की शुरुआत होने के बाद से लेकर अब तक देश में कुल 8,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। (भाषा)