• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

तेजी से बढ़ रहा है नासा का अंतरिक्ष यान

तेजी से बढ़ रहा है नासा का अंतरिक्ष यान -
लॉस एंजिल्स। बृहस्पति की ओर तेजी से बढ़ने के लिए नासा के अंतरिक्ष यान ‘जुनो’ ने बुधवार को पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति को गुलेल की भांति प्रयोग किया।

सौर ऊर्जा से संचालित, पवन चक्की के आकार के इस यान ने बुधवार को पृथ्वी का चक्कर लगाया। इस दौरान यह भारत के पूर्वी तटीय क्षेत्र के ऊपर से गुजरा। तस्वीरें खींचते हुए पृथ्वी का चक्कर लगाने के दौरान ‘जुनो’ दक्षिण अफ्रीका तट से 560 अरब किलोमीटर ऊपर से बहुत तीव्र गति से गुजरा।

वर्ष 2011 में लांच किया गया यान ‘जुनो’ मंगल की कक्षा में प्रवेश करने से पहले थोड़ी देर के लिए पृथ्वी की ओर आया था। बुधवार की इस यात्रा ने ‘जुनो’ की गति को सूर्य के सापेक्ष 78,000 मील प्रति घंटा से बढ़ाकर 87,000 मील प्रति घंटा (1,40,000 किलोमीटर प्रति घंटा) कर दिया है।

बृहस्पति के क्षुद्र ग्रहों की पट्टी को पार करने के लिए इतनी गति पर्याप्त है। ‘जुनो’ के इस पट्टी पर वर्ष 2016 में पहुंचने की संभावना है। (भाषा)