• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता
Last Modified: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (08:57 IST)

अमेरिका में बंदूकधारी ने ली पांच की जान

अमेरिका
FILE
हॉस्टन। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के हॉस्टन उपनगर में एक अज्ञात बंदूकधारी ने बुधवार को 5 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

स्थानीय मीडिया ने पांच लोगों के मौत की जानकारी देते हुए बताया कि हॉस्टन के एक आवासीय क्षेत्र में हुई इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। मृतकों में तीन बच्चे तथा दो वयस्क शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है तथा मामले की जांच चल रही है। (वार्ता)