dharma sangrah
✕

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे सत्ता छोड़ने को तैयार नहीं

Updated: सोमवार, 20 नवंबर 2017 (09:13 IST)
हरारे। जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे ने कहा है कि वे  दबाव के चलते सत्ता नहीं छोड़ेंगे और अगले महीने होने वाले पार्टी की बैठक में भाग लेंगे तथा इसकी अध्यक्षता भी करेंगे। मुगाबे ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने 20 मिनट के भाषण में कहा ‍‍कि मैं हैरान हो रहा हूं। यह सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि पूरा देश है। वे हमारे साथ गेम खेल रहे हैं। वे हर किसी के साथ हेराफेरी करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने पूरे देश का अपमान किया है।
 
सत्ताधारी ज़ानू-पीएफ पार्टी ने रविवार को बैठक कर मुगाबे को पार्टी से प्रमुख पद से बर्ख़ास्त कर दिया था। उन्हें इस्तीफ़ा देने के लिए सोमवार सुबह दस बजे तक का समय (ज़िम्बाब्वे समयानुसार) दिया गया था। पार्टी का कहना था कि कि इस्तीफा न देने की सूरत में उनके ख़िलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जाएगा। उम्मीद की जा रही थी मुगाबे अपने संबोधन में इस्तीफे की घोषणा करेंगे।
 
मुगाबे ने अपने संबोधन में इस्तीफ़ा देने के संबंधी बातों का कहीं भी जिक्र नहीं किया और कहा कि हमें एक दूसरे के प्रति कटुता और कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। मुगाबे पर लगातार पद छोड़ने के लिए दबाव बन रहा है। बीते सप्ताह सेना ने सत्ता का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया और उन्हें नजरबंद कर लिया। तब से उनकी स्थिति लगातार कमजोर हुई है। (वार्ता)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख