Daily Horoscope
✕

दो साल बाद मिली यह पाकिस्तानी पत्रकार, कर रही थी भारतीय की 'मदद'

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2017 (10:46 IST)
लाहौर। पाकिस्तानी महिला पत्रकार जिनका 2 वर्ष पहले एक भारतीय इंजीनियर के मामले की छानबीन करते समय कथित अपहरण हो गया था, उनको रिहा करा लिया गया है।
 
'डेली नई खबर' और 'मेट्रो न्यूज टीवी चैनल' की पत्रकार जीनत शहजादी 19 अगस्त 2015 को लापता हो गई थी। घर से कार्यालय जाते समय कुछ अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर उनका अपहरण कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि जीनत (26) को 'जबरन गायब' किया गया था। जीनत अपहरण से पहले भारतीय नागरिक हामिद अंसारी के मामले पर काम कर रही थी। अंसारी 2012 नवंबर को लापता हो गया था।
 
'कमीशन ऑफ इन्क्वायरी ऑन इन्फोर्स्ड डिसअपीयरेंस' (सीआईईडी) के अध्यक्ष जस्टिस (सेवानिवृत्त) जावेद इकबाल ने शुक्रवार शाम बताया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान की सीमा पर एक इलाके से गुरुवार रात जीनत को रिहा करा लिया गया है। इकबाल ने कहा कि गैरसरकारी तत्वों और सरकार विरोधी एजेंसियों ने उनका अपहरण कर लिया था और उन्हें उनकी गिरफ्त से छुड़ा लिया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि बलूचिस्तान और खैबर-पख्तुनख्वा प्रांत के कबायलियों ने उनको रिहा कराने में अहम भूमिका निभाई। मानवाधिकार कार्यकर्ता बीना सरवर ने कहा कि जीनत शहजादी को शनिवार को लाहौर में उनके परिवार से मिलवा दिया गया और हम उनकी सुरक्षित रिहाई से खुश हैं। (भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

Top News 25 November : बांग्लादेश में शेख हसीना की गिरफ्तारी की तैयारी, वैभव सूर्यवंशी की 52 गेंदों में डबल सेंचुरी

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

अगला लेख