Daily Horoscope

एलियन खोज सकता है चीन का ये टेलिस्कोप

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2017 (14:43 IST)
पेइचिंग। चीन ने विश्व का विशालतम टेलिस्कोप बनाया है जो एलियंस को खोज निकालने की क्षमता रखता है। इसकी कुछ खास बातें जानने लायक हैं।
 
चीन ने 2016 में अपार्चर स्फेरिकल रेडियो टेल‍िस्कोप (फास्ट) टेल‍िस्कोप चालू किया। ये विश्व  विशालतम टेलिस्कोप माना जा रहा है और इसे बनने में 17 साल लगे हैं। ये टेलिस्कोप विभिन्न आकाशगंगाओं और ग्रहों में जीवन खोजने में सक्षम है। यही वजह है कि इसे एलियन खोजने वाला टेलिस्कोप भी कहा जाता है। 
 
इस टेलिस्कोप में 4450 त्रिकोण आकार के पैनल लगे हैं। एक पैनल की लंबाई करीब 36 फीट है। इसे बनाने में करीब 12 अरब रुपए यानि 124 मिलियन पौंड राशि खर्च की गई है। वहीं इसका आकार फुटबॉल के 30 मैदानों के बराबर है। इसे बनाने का कार्य मार्च 2011 में शुरू हुआ था और सितंबर 2016 में पूरा हुआ था।
 
बताते हैं कि यह टेलिस्कोप इतना शक्तिशाली है कि तूफान और बादलों की गड़गड़ाहट के शोर के बीच भी झींगुर की धीमी आवाज को पकड़ सकता है। चीन में गुझाऊ प्रांत के दक्षिण-पश्चिमी पहाड़ियों में जिस स्थान पर यह प्रोजेक्ट लगा है, उसे ढूंढ़ने में चीनी वैज्ञानिकों को 17 साल लग गए थे। इस स्थान को टेलिस्कोप की डिश के लिए आदर्श माना गया।
 
इस प्रोजेक्ट को लगाने के पहले उस क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे में रह रहे 9,110 लोगों को सितंबर 2016 से पहले विस्थापित किया गया ताकि यहां निःशब्द विद्युत चुंबकीय तरंग का माहौल बन सके। प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्रों ने दावा किया था कि यह टेलिस्कोप इतना विशाल है कि यदि इसमें शराब भर दी जाए तो दुनिया के 7 अरब लोग में से प्रत्येक यहां से पांच बॉटल शराब भर सकेगा। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख