suvichar

3 साल जवां रहता है महिलाओं का मस्तिष्क, इस वजह से चलता है तेज

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (17:40 IST)
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों का दावा है कि महिलाओं का मस्तिष्क उनके हमउम्र पुरुषों की तुलना में तीन साल जवां रहता है। इस वजह से महिलाओं का दिमाग लंबे अरसे तक तेज़ चलता है। इन वैज्ञानिकों में एक भारतीय मूल का है।
 
अमेरिका के वाशिंगटन विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर मनु गोयल ने कहा कि हमने अभी यह समझना शुरू ही किया है कि कैसे विभिन्न लैंगिग कारक दिमाग के बूढ़े होने की प्रक्रिया पर असर डालते हैं?
 
उन्होंने कहा कि मस्तिष्क की चयापचय संबंधी क्रियाएं महिलाओं और पुरुषों की उम्र बढ़ने पर उनके मस्तिष्क संबंधी अंतरों को समझने में मदद कर सकती हैं। दिमाग शर्करा से चलता है। लेकिन मस्तिष्क शर्करा का इस्तेमाल किस तरह से करता है, इसमें उम्र बढ़ने के साथ परिवर्तन होता है।
 
यह अध्ययन 'प्रोसीडिंग्स ऑफ नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' जर्नल में प्रकाशित हुआ है। अनुसंधानकर्ताओं ने 205 लोगों पर अध्ययन किया और पता लगाया कि उनका मस्तिष्क शर्करा का किस तरह से इस्तेमाल करता है।
 
इस अध्ययन में 20 से 84 वर्ष की 121 महिलाओं और 84 पुरुषों ने हिस्सा लिया। उनके मस्तिष्क में ग्लूकोज और ऑक्सीजन के प्रवाह को मापने के लिए उनका पीईटी स्कैन किया गया।
 
इसके बाद उन्होंने उम्र और मस्तिष्क की क्रियाओं के बीच के संबंधों का पता लगाने के लिए एक मशीन में पुरुषों की उम्र और मस्तिष्क क्रियाओं का डेटा डाला।
 
अनुसंधानकर्ताओं ने महिलाओं के मस्तिष्क की चयापचय क्रियाओं के डेटा को मशीन में डाला और आंकड़ों से महिलाओं के दिमाग की उम्र की गणना कराई। इसने महिलाओं की वास्तविक उम्र से उनके दिमाग की आयु 3.8 साल जवां बताई। इसी तरह से पुरुषों की दिमाग की आयु निकाली गई। लेकिन यह पुरुषों की वास्तविक उम्र से 2.4 साल ज्यादा थी।
 
गोयल ने कहा कि ऐसा नहीं है कि पुरुषों का दिमाग तेजी से वृद्ध होता है। दरअसल वे दिमागी तौर पर महिलाओं से तीन साल बाद वयस्क होते हैं। (भाषा) 

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख