dharma sangrah
✕

दुनियाभर में आर्थिक क्षेत्र में बढ़ रहा है महिलाओं का दबदबा

Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2018 (22:26 IST)
नुसा डुआ (इंडोनेशिया)। दुनियाभर में आर्थिक क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा बढ़ रहा है। परंपरागत तौर पर आर्थिक विषय महिलाओं से दूर रहा है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड ने इस मिथक को तोड़ा। अब उनकी जमात में और भी कई महिलाएं शामिल हो रही हैं और अर्थ के क्षेत्र में महिलाओं का दबदबा बढ़ रहा है।
 
 
इस हफ्ते आईएमएफ और विश्व बैंक की इंडोनेशिया के बाली में सालाना बैठक में कुछ इसी तरह का नजारा होगा। लेगार्ड अब आईएमएफ में शीर्ष पद पर काबिज अकेली अर्थशास्त्री नहीं रहीं, बल्कि आईएमएफ ने हाल ही में गीता गोपीनाथ को अपना मुख्य अर्थशास्त्री नियुक्त किया है। आईएमएफ में इस पद पर काबिज होने वाली वे पहली महिला हैं।
गोपीनाथ (46) हॉर्वर्ड विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं, साथ ही अमेरिका के प्रतिष्ठित 'अमेरिकन इकॉनॉमिक रिव्यू' की सहसंपादक भी। आईएमएफ में वे नया दृष्टिकोण ला सकती हैं। आईएमएफ परंपरागत तौर पर उदार विनियम दरों का हिमायती रहा है ताकि आर्थिक झटकों को झेला जा सके, जबकि गोपीनाथ के काम करने का तरीका हमेशा इससे उल्टा रहा है।
 
इसी तरह विश्व बैंक ने अप्रैल में पिनेलोपी कोजियानो गोल्डबर्ग को अपनी मुख्य अर्थशास्त्री के तौर पर नामित किया था। वे येल विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र की प्रोफेसर हैं। जून में आर्थिक सहयोग एवं विकास संगठन (ओईसीडी) ने लॉरेंस बून को अपनी मुख्य अर्थशास्त्री बनाया। उससे पहले वे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की सलाहकार रह चुकी हैं।
 
इतना ही नहीं, दुनिया के कई देशों की वित्तमंत्री भी अब महिलाएं हैं। जिस देश में आईएमएफ और विश्व बैंक की सालाना बैठक हुई, उस इंडोनेशिया की वित्तमंत्री मुलयानी इन्द्रावती एक महिला ही हैं, वहीं क्षेत्रफल के लिहाज से दुनिया के दूसरे सबसे बड़े देश कनाडा के बैंक ऑफ कनाडा की वरिष्ठ डिप्टी गवर्नर कैरोलिन विलकिन्स महिला हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख