शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Woman claims she is 'married' to a train station
Written By
Last Modified: सोमवार, 29 मई 2017 (20:46 IST)

रेलवे स्टेशन को बनाया पति, बनाती है संबंध

Carol
कैलिफोर्निया। शीर्षक से आप चौंक गए होंगे लेकिन कैलिफोर्निया में ऐसा अजीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला को सेंटा फे रेलवे स्टेशन से इतना प्यार हो गया कि उसने स्टेशन से ही शादी कर ली। महिला का यह भी कहना है कि वह मन ही मन स्टेशन के साथ संबंध बनाने की कल्पना भी करती है। 
 
45 साल की महिला केरोल का कहना है कि वह नौ साल की उम्र से इस स्टेशन से प्यार कर रही हैं।  पिछले 36 सालों से स्टेशन से प्यार कर रही केरोल ने आखिर स्टेशन के साथ शादी भी कर ली है। केरोल रोज इस स्टेशन से मिलने के लिए यहां आती हैं। वह प्यार से सेंटा फे स्टेशन को दैद्रा कहती हैं। इतना ही नहीं पति के नाम को अपने नाम से जोड़ने के लिए उन्होंने अपना नाम केरोल सेंटा फे रख लिया है।
 
केरोल का कहना है कि वह स्टेशन की इमारत के साथ 'मानसिक तौर पर सेक्स' करती हैं। यह कहानी जितनी अजीब है, उतनी ही हैरान करने वाली भी है। वह रोज बस से 45 मिनट का सफर करके स्टेशन पहुंचती हैं और उसकी दीवारों को छूती हैं और उसे किस करती हैं। केरोल के मुताबिक इस स्टेशन से वह इसलिए प्यार करने लगीं क्योंकि यह कभी उन्हें धोखा नहीं देगा और उन्हें छोड़कर नहीं जाएगा।
 
केरोल का कहना है कि पहले उन्होंने टॉम नाम के एक आदमी से प्यार किया था। दोनों लोग साथ में करीब 18 महीने तक रहे, लेकिन बाद में वे अलग हो गए, लेकिन अब इस स्टेशन से प्यार होने के बाद उम्मीद है कि वह मुझे कभी नहीं छोड़ेगा। केरोल ऐसा करने वाली पहली महिला नहीं हैं। इससे पहले साल 2007 में एरिका एफेल ने पेरिस के एफिल टॉवर से शादी की थी। (एजेंसियां)
ये भी पढ़ें
जयललिता की रहस्यमयी मौत के बाद भूत-प्रेत का साया!