Hanuman Chalisa
✕

क्या पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार?

Updated: सोमवार, 31 मार्च 2025 (20:57 IST)
Who is Imran Khan: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकार और लोकतंत्र के लिए उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। पिछले साल दिसंबर में स्थापित समूह 'पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस' (पीडब्ल्यूए) के सदस्य (जो नॉर्वे के राजनीतिक दल पार्टीएट सेंट्रम से भी जुड़े हैं) ने 72 वर्षीय खान के नामांकन की घोषणा की। हालांकि अभी इमरान को इस पुरस्कार के लिए सिर्फ नामित किया है। ऐसे में यह कहना कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार जाएगा, जल्दबाजी होगी। 
 
पार्टीएट सेंट्रम की घोषणा : ‘पार्टीएट सेंट्रम’ ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा कि हमें पार्टीएट सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नामांकन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ गठबंधन करके पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है।
 
खान को 2019 में दक्षिण एशिया में शांति को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया था। पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक खान को अगस्त 2023 से जेल में रखा गया है।

कौन हैं इमरान खान : इमरान खान नियाजी पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री हैं और वर्तमान में जेल में बंद हैं। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम के कप्तान रहे इमरान तहरीके इंसाफ पार्टी के मुखिया भी हैं। उनकी पार्टी ने पाकिस्तान में 2018 में बहुमत हासिल किया था और इसके बाद वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने। वे 2013 से 2018 तक पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के सदस्य भी रहे। 2023 में उन्हें विभिन्न आरोपों में जेल में डाल दिया गया। खान ने विश्वकप विजेता पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व भी किया था। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख