sundarkand

कोरोना वायरस को लेकर WHO की चेतावनी, संक्रमण को लेकर सतर्क रहें सभी देश

Updated: सोमवार, 10 फ़रवरी 2020 (12:27 IST)
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस का संक्रमण चीन से बाहर फैलने को लेकर अन्य देशों को आगाह किया और उनसे अपील की है कि वे इस घातक विषाणु के उनके देश में पहुंचने की आशंका के मद्देनजर उससे निपटने के लिए तैयार रहें।
ALSO READ: चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा 700 से पार, 34 हजार से ज्यादा संक्रमण के शिकार
डब्ल्यूएचओ प्रमुख तेदरोस अदहानोम गेब्रेयसस ने कहा कि उन लोगों के भी इस विषाणु से संक्रमित होने के चिंताजनक मामले सामने आए हैं जो कभी चीन नहीं गए। इस विषाणु के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
 
गेब्रेयसस ने अपना जीवन जोखिम में डालकर इस महामारी को काबू करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की सराहना की और उन्हें असल नायक करार दिया।
 
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक गेब्रेयसस ने ट्वीट किया कि उन लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चिंताजनक मामले सामने आए हैं, जो कभी चीन नहीं गए हैं। ऐसे कुछ मामलों का पता चलना अन्य देशों में इसके व्यापक प्रसार की ओर इशारा हो सकता है। संक्षेप में यह संभवत: केवल शुरुआत है।
 
उन्होंने कहा कि इस लोक स्वास्थ्य आपात स्थिति में सभी देशों को इस विषाणु के पहुंचने की आशंका के मद्देनजर तैयार रहने के अपने प्रयास तेज कर देने चाहिए और इसके पहुंचते ही इसे काबू करने के लिए हरसंभव कोशिश करनी चाहिए।
 
गेब्रेयसस ने कहा कि कोरोना वायरस का चीन के बाहर प्रसार धीमा हुआ है, लेकिन यह कभी भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वित्तीय एकजुटता की भावना के तहत दान देने वाले आगे आए हैं लेकिन हम अभी 67 करोड़ 50 लाख डॉलर के हमारे लक्ष्य पर नहीं पहुंचे हैं। चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गई है और इसके संक्रमण के 40,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

122 बच्चों की पढ़ाई 2 कमरों में कैद, स्कूल भवन गिरने के 3 साल बाद भी नहीं बनी नई इमारत, 4 घंटे बाहर बैठे रहे बच्चे

राष्ट्रगान के बीच कार्यक्रम से चले गए यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सामने आया वीडियो

दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर मिर्च पाउडर और ईंट-पत्थरों से हमला, 3 घायल, 17 वर्षीय आरोपी पकड़ा गया

अगला लेख