Hanuman Chalisa

गजब! इस शहर में मरना मना है..

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (18:30 IST)
ओस्लो। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि नार्वे के लॉन्गेयरबेन शहर में इंसानों के मरने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। यह बात आपको विचित्र लग सकती है लेकिन जब आपको इस प्रतिबंध के पीछे के कारण का पता लगेगा, उसे जानने के बाद आप भी इस प्रतिबंध का विरोध नहीं करेंगे।
 
मौत कब किसे आगोश में ले ले, यह बात कोई नहीं जानता। लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया में एक शहर ऐसा भी है जहां इंसानों के मरने पर भी पाबंदी है। यहां पर किसी को भी मरने नहीं दिया जाता और मरने से पहले शहर से बाहर कर दिया जाता है।
 
जी हां, नार्वे के लॉन्गेयरबेन शहर में इंसानों के मरने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन, इस प्रतिबंध के पीछे जो कारण हैं, उसे जानने के बाद आप भी इस प्रतिबंध का समर्थन करेंगे। लगभग दो हजार की आबादी वाले इस शहर में हर समय खून जमाने वाली ठंड होती है। यहां रहने वाले लोग या तो टूरिस्ट होते हैं या फिर शोधकर्ता वैज्ञानिक। चारों तरफ बस बर्फ ही बर्फ दिखाई देती है और यही कारण है कि यहां ट्रांसपोर्टेशन के लिए सिर्फ स्नो स्कूटर का इस्तेमाल होता है। 
 
यहां साल में चार महीने सूरज नहीं निकलता और चौबीसों घंटे रात रहती है। शहर में एक बहुत ही छोटा सा कब्रिस्तान है जिसमें पिछले 70 सालों से कोई नहीं दफनाया गया है। दरअसल अत्यधिक ठंड और बर्फ में दबे रहने के कारण यहां लाशें जमीन में नष्ट ही नहीं होती हैं और ना ही खराब होती हैं।
 
कई साल पहले वैज्ञानिकों ने यहां के कब्रिस्तान से एक डेड बॉडी के टिशू सैंपल के तौर पर लिए थे और उसकी जांच करने पर उसमें अब भी इन्फ्लुएंजा के वायरस पाए गए। इसी के बाद से यहां 'नो डेथ' पालिसी लागू कर दी गई। यदि यहां पर कोई गंभीर रूप से बीमार हो जाता है या मौत के करीब पहुंच जाता है तो उसे प्लेन या शिप में बिठाकर नॉर्वे के दूसरे हिस्सों में भेज दिया जाता है।
Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

सीतापुर में CM योगी का बड़ा एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित; SHO के खिलाफ जांच शुरू, 3 आरोपी हिरासत में

योगी सरकार की नई पहल, युवाओं के लिए लॉन्च हुआ ‘कौशल संपर्क’ QR कोड, अब सीधे मिशन निदेशक तक पहुंचेगी बात

अखिलेश यादव पर बृजलाल का बड़ा निशाना, बोले- सपा सरकार में नकल माफिया को मिला बढ़ावा, चौपट हुई शिक्षा व्यवस्था

संजय निषाद का अखिलेश यादव पर निशाना, बोले- NDA सरकार उजड़ी जातियों को दे रही अधिकार और सम्मान; निर्बलों को बनाएंगे सबल

रामगढ़ मल्ला हादसा : घायलों से मिलने STH पहुंची प्रशासन की टीम, CM धामी के निर्देश पर होगा फ्री इलाज

अगला लेख