Hanuman Chalisa
✕

पीएमओ के बाहर किसानों का नग्न प्रदर्शन

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (16:38 IST)
जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर पिछले 28 दिनों से धरने पर बैठे तमिलनाडु के किसानों ने सोमवार को साउथ ब्लॉक स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय के बाहर नग्न होकर प्रदर्शन किया।
 
किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दिल्ली पुलिस के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन देने के लिए साउथ ब्लॉक गया था। उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय में नहीं थे। कुछ देर प्रतीक्षा करने के बाद सूखे और कर्ज से त्रस्त किसानों से इंतजार सहन नहीं हुआ और उसमें से एक किसान पुलिस के वाहन से अचानक कूद पड़ा और निर्वस्त्र होकर सड़क पर दौड़ने लगा। इसे लेकर वहां अजीब स्थिति पैदा हो गई। बाद में कुछ और किसान भी निर्वस्त्र होकर सड़क पर आ गए।
 
ये किसान पिछले 28 दिन से जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इनसे मिलने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी गए थे। इसके अलावा कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर और द्रमुक सांसद कानिमोझी भी इन किसानों से मिल चुके हैं।
 
तमिलनाडु के इन किसानों का कहना है कि वे भयंकर सूखे और कर्ज की बोझ के तले दबे हुए हैं। राज्य में पूर्वोत्तर मानसून के दौरान बहुत कम बारिश हुई है। किसानों का कहना है कि सूखे और कर्ज के भारी बोझ के चलते आत्महत्या के मामले बढ़ रहे हैं। उनकी मांग है कि सरकार कर्ज माफी के साथ किसानों के लिए राहत पैकेज भी दे। मद्रास उच्च न्यायालय भी किसानों की दिक्कतों को देखते हुए कर्ज माफी का निर्देश दे चुका है। (वार्ता)
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख