dharma sangrah
✕

नेपाल में ऐतिहासिक चुनाव के लिए मतदान

Updated: रविवार, 26 नवंबर 2017 (15:03 IST)
काठमांडू। नेपाल में लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता के बीच आम चुनाव के लिए रविवार को ऐतिहासिक मतदान हो रहा है। इस दौरान हल्के विस्फोट की कुछ घटनाएं भी सामने आई हैं।
 
नेपाल के लाखों मतदाता नेशनल और स्टेट असेंबली में अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करने के लिए मतदान कर रहे हैं। दो चरणों में होने वाला यह चुनाव एक दशक से अधिक लंबे समय तक माओवादियों और सुरक्षा के बीच गृह युद्ध के बाद आम सहमति से तैयार किए गए संविधान के तहत कराया जा रहा है।
 
चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान का दूसरा चरण सात दिसंबर को होगा। परिणाम आने में कई दिन लग सकते हैं। उसने विस्फोट की घटनाओं में माओवादी संगठन से अलग हुए एक गुट का हाथ होने की आशंका व्यक्त। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार से अब तक करीब 30 बमों को निष्क्रिय किया।
 
कागटीगांव मतदान केंद्र पर मतदान करने आए पहले मतदाता सुरेश बलसामी ने कहा कि उन्होंने देश में शांति, समृद्धि और विकास के लिए वोट दिया है। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

शहीदों की याद में रोशनी से नहाया गोरखनाथ मंदिर परिसर, सीएम योगी ने जलाया पहला दीया

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की गोवर्धन पूजा

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

अगला लेख