biodatamaker

कीथ ब्रुक ने देखा, कैसे फटता है ज्वालामुखी

Updated: रविवार, 13 मई 2018 (09:55 IST)
होनोलुलु। 6 मई को हवाई आईलैंड्‍स के बिग आईलैंड के लीलानी एस्टेट्‍स स्थि‍त घर के मालिक कीथ ब्रुक जब अपने आवास पर लौटे तो उन्होंने घर के पिछवाड़े में चौरस धरती से लावा के फव्वारों को तेजी से आसमान के ऊपर जाते देखा और वे कुदरत की इस विनाशलीला को देखकर आश्चर्यचकित बिना नहीं रहे। तुरंत ही उन्होंने प्रकृति की इस विनाशलीला को कैमरे में कैद कर लिया और इसकी फिल्म को कई साइट्‍स पर शेयर किया। उन्होंने देखा कि यह लावा एक बड़ी दरार में से निकल रहा था।
 
 
उल्लेखनीय है कि 4 मई को जब 6.9 की तीव्रता का भूकंप आया था तो इसके बाद किलाउवा ज्वालामुखी फट पड़ा था। इसके बाद 6 मई को लीलानी एस्टेट्स के पड़ोस में दरारों से कई फव्वारे फूट पड़े थे। बाद में हवाई काउंटी की सिविल डिफेंस एजेंसी ने रिपोर्ट की थी कि 7 मई को लीलानी क्षेत्र में 12 बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई देने लगी थीं। ब्रुक ने स्टोरीफुल को बताया कि भूकंप और ज्वालामुखी के फटने के बाद उन्होंने अपने पड़ोस के चौरस मैदान पर नए-नए पहाड़ और ऊंचे स्थान देखे।
 
जब उनके घर के पीछे लावा उफान मार रहा था तो यह सब उन्होंने अपने कैमरे पर रिकॉर्ड कर लिया था। ब्रुक का घर उन 35 घरों में से एक था जिनके पास किलाउवा नाम का ज्वालामुखी फटा था। जब वह घर से अपना सामान लेने आए तो उन्होंने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था और तब उनके शब्दों को सुना गया कि 'ये मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। मैं इसे लाइव देख रहा हूं और मैं सुरक्षित हूं, क्योंकि हवा दूसरी तरफ चल रही है। मैं सूखी जगह पर खड़ा हूं।'
 
ज्वालामुखी फटने की बजह से 1,700 घरों को खाली करा दिया गया था और हालांकि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई लेकिन कुदरत का यह रौद्र रूप जिसने भी देखा उसने महसूस किया कि प्रकृति किस हद तक विध्वंसक हो सकती है?

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

नेपाल में बाढ़ का सैलाब, 5 जिलों में हाई अलर्ट, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट और कई परियोजनाएं ध्वस्‍त, हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी

न्यूयॉर्क से दिल्ली तक बवाल, RSS प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे पर गर्माई सियासत, 'इंडिया' गठबंधन में उभरे मतभेद

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के बचाव में क्यों सरकार?, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 17 अहम प्रस्तावों को मंजूरी, अग्निवीरों के लिए बनेगा रोजगार सेल

अगला लेख